Subscribe Us

भारतीय महिला क्रिकेट टीम‌ की सफलता

0 Vishleshan Sansar

 आज की कहानी है हमारे पूरे भारत देश और हमें गौरवान्वित करने वाली और हमें सबसे बड़ी जीत दिलाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की।


अब हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ICC Women's World Cup 2025 की फाइनल मैच जीतकर विश्व चैंपियन बन गई है। यह केवल एक जीत नहीं है, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है। 2 नवंबर 2025 यह वह तारीख है जब महिला क्रिकेट टीम ने एक इतिहास रच दिया है और अपना एक नया अध्याय का शुरुआत किया है। यह देश के 146 करोड़ लोगों की सोच बदलने वाली जीत है। पूरे 52 वर्षों के लंबे प्रतिक्षा के बाद भारत की बेटियों ने वह कार्य कर दिया है जिसे लोग एक बहुत दूर का सपना मानते थे। अपने संघर्ष, आंसु, हिम्मत की आग और आलोचनाओं से बनी इस टीम ने पहली बार ODI वर्ल्ड कप जीता है। इस जीत के बाद पूरे देश में एक बार फिर से दिवाली मनाया गया। यह जीत केवल भारत की 15 महिला क्रिकेट टीम की नहीं, बल्कि यह हर उस लड़की की जीत है जिसने अपने जीवन में कुछ अलग करने का सब सपना देखा है। साथ ही यह देश के उन 70 करोड़ महिलाओं की भी जीत है जीने लोगों की रूढ़िवादी बातों का भी सामना करना पड़ता है।
           पहली बार महिला क्रिकेट 1973 में इंग्लैंड में खेला गया था और इंग्लैंड ने ही जीता था।
           उस समय कुल 7 टीमें शामिल थी और भारत उस समय इसका हिस्सा नहीं था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार 1978 में भाग लिया था। यह भारत में ही खेला गया था, परंतु दुर्भाग्यपूर्ण भारत एक भी मैच नहीं जीत पाया। इसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।
     
          1982 में भारत ने फिर से भाग लिया और थोड़ा अच्छा प्रदर्शन कर कुछ मैच जीते। यह न्यूजीलैंड में हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार अपने नाम जीत को दर्ज किया।

          1988 में भारत के लिए वर्ल्ड कप फिर से मुश्किल रहा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया में हुई और इसे भी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर लगातार तीसरी बार जीता।
               
          1993 में भारत फिर से शामिल हुआ और सेमीफाइनल तक पहुंचकर सबको चौंका दिया। इसका मेजबानी इंग्लैंड में हुआ और इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर दूसरी बार अपने नाम जीत दर्ज किया।
                   
           1997 में भारत दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची। जिसका मेजबानी भारत में ही हुआ, परंतु दुर्भाग्यवश भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई। यह ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता और चौथी बार विश्व चैंपियन बनी।
                 
            फिर आया 2000 का वर्ल्ड कप जिसका मेजबानी न्यूजीलैंड में हुआ। इसमें भी भारत सेमीफाइनल तक पहुंची। इसमें न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार चैंपियन बनी।
                 
          2005 में Women's World Cup का मेजबानी साउथ अफ्रीका में हुआ। इसमें भारत पहली बार फाइनल में पहुंचा, परंतु दुर्भाग्यवश ऑस्ट्रेलिया से हार गई और ऑस्ट्रेलिया पांचवीं बार विश्व चैंपियन बना।
                
         2009 में वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया द्वारा मेजबानी हुआ। इसमें भारत का प्रदर्शन कुछ विशेष नहीं रहा। इसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार अपने नाम जीत दर्ज किया।
                    
          फिर वर्ल्ड कप 2013 का मेजबानी भारत द्वारा किया गया। इसमें भी भारत का प्रदर्शन कुछ विशेष नहीं होता है। इसका फाइनल ऑस्ट्रेलिया वूमेन और वेस्टइंडीज वूमेन के बीच खेला गया जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया और छठी बार विश्व विजेता बना।
                   
           फिर आया वर्ल्ड कप 2017 जिसे इंग्लैंड द्वारा मेजबानी कया गया। इस बार भारत दूसरी बार फाइनल तक पहुंचा। इसमें दुर्भाग्यवश भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम से केवल 9 रनों से हार गई और इंग्लैंड चौथी बार विश्व चैंपियन बन गई।
                   
            फिर आया 2022 वर्ल्ड कप जिसे न्यूजीलैंड द्वारा मेजबानी किया गया। इस वर्ल्ड कप में भारत 7 में से केवल 3 ही मैच जीत पाई और सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई। इसका फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया वूमेन और इंग्लैंड वूमेन के बीच हुआ। ऑस्ट्रेलिया वूमेन ने 71 रन से इंग्लैंड वूमेन को हरा दिया और वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया।
                  
              फिर वह घड़ी आया जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया यानी वर्ल्ड कप 2025 की। इसका मेजबानी भारत द्वारा ही किया गया। इस वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अत्यंत प्रयासों के बाद फाइनल तक पहुंचे जाती है और फाइनल में साउथ अफ्रीका महिला टीम टकराती है। तारीख होती है 2 नवंबर 2025 यानी फाइनल मैच का दिन। इस दिन भारतीय महिला साउथ अफ्रीका महिला को 52 रनों से हराकर इतिहास रच देती है और वर्ल्ड कप अपने नाम कर विश्व विजेता बन जाती है।
                 
        यह केवल एक जीत नहीं है, बल्कि हर उस लड़की के लिए एक प्रेरणा है जो  कुछ करने का सपना देखती हैं। यह उन लोगों के सोच को बदलने का जीत है जिन्हें लगता है कि लड़कियां केवल घर के चूल्हे तक ही सीमित है। इस जीत से पूरे देश में खुशी के लहर दौड़ गई है और इस जीत को दूसरी दिवाली के रूप में मनाया जा रहा है। यह जीत हमारे लिए बहुत ही गौरव की जीत है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Vishleshan Sansar

This is a multi niches website which gives the information about History, Science, Relegious and Temples , Biography, Sports, and Entertainment etc