सनी देओल: कैसे एक भोले शक्ल वाले लड़के ने अपने पहले से ही फिल्म से 80 के दशक में रोमांस के सेंसेशन से उभरा और 90 का दशक आते आते भारतीय सिनेमा में एक्शन फिल्मों की परिभाषा को ही बदल दिया
आज हम जिस व्यक्ति के विषय में बात करने वाले हैं उसने न केवल अपने पहले ही डेब्यू फिल्म से लोगों के दिलों में राज किया बल्कि 90 का दशक आते-आते भारतीय सिनेमा में एक्शन फिल्मों की परिभाषा को ही बदल दिया, उनकी फिल्में लोगों के दिलों में राज करने साथ साथ बॉक्स ऑफस में गदर मचाया जिसने अपने करियर में फिल्म के सभी दौरों का अनुभव किया। हम बात करने जा रहे हैं सनी देओल की। सनी देओल सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1957 में साहनेवाल ,पंजाब में हुआ था। उनका पूरा नाम अजय सिंह देओल है। उनके पिता का नाम धर्मेंद्र है जो बहुत ही प्रसिद्ध अभिनेता हैं और उनकी माता का नाम प्रकाश कौर है। जब उनके पिता धर्मेंद्र को 1960 में अपनी पहली फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे'से कम मिल गया, तो सनी देओल अपनी माता के साथ पंजाब छोड़ बंबई(अब मुंबई) आ गए। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। यहां रहते हुए उनका खेलों में रुचि बढ़ाने लगा था। वह बचपन में अपने स्कूल के प्रत्येक खेलों में भाग लेते थे। उन्होंने बचपन में 12 वर्ष की उम्र में है अपने पड़ोस से चुपके से कार लेकर ड्राइविंग सीख लिया था। जब उनका कॉलेज खत्म हुआ, तो...