शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

सिल्वेस्टर स्टेलोन : वह व्यक्ति जिसने अपनी सफलता की कहानी खुद लिखा

आज हम जिस व्यक्ति के बारे में बताने वाले हैं उनके जीवन में जन्म लेते ही समस्याओं ने प्रवेश कर लिया था। उन्हें पैसों  लके लिए अपने पत्नी के गहने चुराकर बेचने पड़े, बेघर होने पर फुटपाथ में सोना पड़ा, यहां तक की उन्होंने पैसों के लिए अपने प्रिय पालतू कुत्ते को भी बेचा और लगातार कई प्रयासों के बाद भी वह असफल होते रहे। फिर उन्होंने एक दिन मोहम्मद अली की बॉक्सिंग मैच से प्रभावित होकर स्वयं से एक कहानी लिखी और उस कहानी की फिल्म से अपनी पहचान बनाई और बन गए हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे। वह व्यक्ति हैं हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन।
सिल्वेस्टर स्टेलोन
        सिल्वेस्टर स्टेलोन का जन्म 6 जुलाई 1946 में संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। उनका पूरा नाम माइकल सिल्वेस्टर गार्डनजिओ स्टेलोन है। उनके जन्म के समय नर्स के हाथों गलती से उनका एक नस कट जाता है और उनका चेहरा थोड़ा लकवा ग्रस्त दिखने लगता है।

 जिसे आप उनके चेहरे में साफ-साफ देख सकते हैं। जब सिल्वेस्टर थोड़े बड़े होते हैं, तो उनके माता-पिता का तलाक हो जाता है जिसके कारण वह हमेशा परेशान रहते हैं। वे अपने पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। वे अपना करियर फिल्मों में बनाने का निश्चय करते हैं। इसके लिए वे न्यू यॉर्क चले जाते हैं। वे यहां आकर ऑडिशन के लिए प्रयास करते हैं और फिल्म से जुड़े व्यक्तियों से मिलना शुरू कर देते हैं। वह अपने तरफ से पूरा प्रयास करते हैं और अपना संघर्ष जारी रखते हैं। वे अपने अभिनय के साथ-साथ स्क्रिप्ट भी लिखना शुरू करते हैं। उन्हें 1970 से 1975 के बीच अपना अभिनय दिखाने का कुछ अवसर मिलता है, परंतु इन छोटे-छोटे कार्यों से उन्हें पहचान नहीं मिल रही थी। वह अच्छे से पैसे भी नहीं कमा पा रहे थे। उनके जीवन में ठीक से तरक्की भी नहीं हो पा रही थी और उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था। वे अपने जीवन यापन चलाने के लिए संघर्ष करते ही रहते हैं। उनके पास केवल एक आशा ही होता है कि एक दिन वे फिल्म में लीड रोल करेंगे और लोग उन्हें पहचानेंगे। 
               कुछ समय बाद वे विवाह कर लेते हैं और उनके जीवन में थोड़ा दबाव बढ़ जाता है। वे पहले से ज्यादा मेहनत करना शुरू कर देते हैं। उस समय उनके जीवन में सब कुछ उनके विरुद्ध ही चल रहा था। वे पूरी तरह से अंदर से टूटे हुए होते हैं। उनके पास पैसे भी नहीं होते हैं कि वे अपने परिवार को खिला सके। वे खाना के लिए अपने पत्नी के गहने तक चुरा कर बेचते हैं। उन्हें कुछ समय तक न्यू यॉर्क के बस स्टॉप पर भी सोना पड़ता है। 
             उनके पास एक पालतू कुत्ता भी होता है उसे भी वे खिला नहीं पा रहे होते हैं।

वे पूरी तरह से लाचार रहते हैं इसलिए वे इसे बेचने के बारे में सोचते हैं। वह एक व्यक्ति को इसे $25 में बेच देते हैं। यह उनके लिए बहुत ही दुख की घड़ी होती है क्योंकि वह कुत्ता उनके लिए बहुत ही प्यार होता है। वह इसके लिए रोते भी हैं।  इसके बाद उन्हें न चाहते हुए भी पैसों के लिए असभ्य फिल्म में करना पड़ता है।
              एक दिन एक दुकान के बाहर सिल्वेस्टर टीवी में मोहम्मद अली और वेपनर के बीच बॉक्सिंग मैच देखते हैं। मोहम्मद अली लगातार अपनी पंचेस वेपनर को मार रहे होते हैं, परंतु वेपनर डटे रहते है और फाइट करते रहते हैं। यह देखकर सिल्वेस्टर के मन में एक विचार आता है। वह अपने घर जाते हैं और एक स्क्रिप्ट लिखना शुरू कर देते हैं। वे इसे खत्म करने तक लिखते ही रहते हैं और नाम देते हैं रॉकी। उनके मन में अत्यंत ही दृढ़ विश्वास होता है कि यह स्क्रिप्ट उनका जीवन बदल देगा। वे अपने स्क्रिप्ट को कुछ प्रोड्यूसर्स और फिल्म से जुड़े व्यक्तियों को दिखाता है। उनके स्क्रिप्ट को रिजेक्ट कर दिया जाता है, परंतु वे निराश बिल्कुल नहीं होते हैं। वह फिर से अपने स्क्रिप्ट को प्रोड्यूसरों को दिखाने ले जाते हैं। अंत में उन्हें एक प्रोड्यूसर मिल ही जाता है जिसे स्क्रिप्ट पसंद आता है। वह प्रोड्यूसर स्क्रिप्ट के लिए सिल्वेस्टर को $100000 का ऑफर करते हैं। सिल्वेस्टर उनके ऑफर को यह कहते हुए ठुकराते हैं कि वे अपना स्क्रिप्ट उन्हें तभी देंगे जब उन्हें इस फिल्म में लीड रोल में काम मिलेगा। प्रोड्यूसर उन्हें कहते हैं कि तुम एक  राइटर हो हीरो बनने का कोशिश मत करो। सिल्वेस्टर उन्हें अपना स्क्रिप्ट नहीं देते हैं और अपने घर वापस आ जाते हैं। कुछ दिनों बाद सिल्वेस्टर को उसी प्रोड्यूसर का फोन आता है और स्क्रिप्ट के लिए पैसे और बढ़ा कर देने की बात कहते हैं। वे उनके इस ऑफर को भी मना कर देते हैं और कहते हैं कि वे इस फिल्म में लीड रोल करेंगे तभी उन्हें स्क्रिप्ट दिया जाएगा। इस बार प्रोड्यूसर सिल्वेस्टर को हां कर देते हैं। परंतु प्रोड्यूसर भी एक शर्त रखते हैं कि वे उन्हें केवल 35000 डॉलर देंगे। कुछ समय बाद 'रॉकी' फिल्म बनती है और यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हो जाती है।
 
यह फिल्म बेस्ट फिल्म, बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट एक्शन के लिए तीन ऑस्कर अवार्ड जीतती है। सिल्वेस्टर स्टेलोन को भी ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया जाता है। इस फिल्म से वह बहुत ही प्रसिद्ध हो जाते हैं और रातों-रात दुनिया भर में एक सुपरस्टार बन जाते हैं। 
                सिल्वेस्टर बार जाते हैं और तीन दिन तक उस व्यक्ति की प्रतीक्षा करते हैं जिसे उन्होंने अपना कुत्ता बेचा था। वे उसे कहते हैं कि वे बहुत ही बेबस और लाचार थे इसलिए उन्होंने अपना कुत्ता बेचा था और अपना कुत्ता वापस लेने आए हैं। वह व्यक्ति शुरू में कुत्ते को वापस बेचने से मना कर देते हैं, परंतु सिल्वेस्टर द्वारा ज्यादा पैसे देने पर मान जाते हैं। इस तरह से सिल्वेस्टर अपने कुत्ते को वापस अपने पास ले आते हैं।

               इस तरह से सिल्वेस्टर ने अपनी सफलता की कहानी खुद से लिखा। विश्व भर में अपना एक पहचान बना लिया और बन गए हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे। का 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इजरायल : एक छोटा परंतु विश्व का एक शक्तिशाली देश

 आज हम एक देश के बारे में बताने जा रहे हैं जो विश्व के मानचित्र में तो बहुत छोटा है परंतु यह विश्व के शक्तिशाली देश में से एक है। इस देश के ...