संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हसनम्बा मंदिर : मंदिर जो वर्ष में केवल 7 दिन ही खुलता है

चित्र
 आज हम जिस मंदिर के विषय में बात करने वाले हैं, वह मंदिर अपने चमत्कारिक रहस्यों और रहस्यमयी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही वह मंदिर दीपावली के समय वर्ष में केवल 7 दिन ही खुलता है। यह मंदिर है कर्नाटक का हसनम्बा मंदिर। हसनम्बा मंदिर  हसनम्बा मंदिर कर्नाटक के हासन जिले में स्थित एक प्राचीन और प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह देवी शक्ति(मां अम्बा) को समर्पित है और अपनी रहस्यमयी परंपरा के लिए जाना जाता है। जिले का नाम हसन भी देवी हसनम्बा से लिया गया है। यहां माता अम्बा को हसन की पीठासीन देवी के रूप में माना जाता है। हसनम्बा का अर्थ कन्नड़ में 'मुस्कुराती माता' होता है। प्राचीन काल में हसन को 'सिहमासनपुरा' के नाम से बुलाया जाता था। यह मंदिर अपनी चमत्कारी शक्तियों और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर के कपाट दीपावली के दौरान वर्ष में केवल 7 दिन ही खोले जाते हैं और बाकी 358 दिन बंद रहता है। मंदिर में लोग पत्तों में अपनी मनोकामनाएं लिखकर माता को कहते हैं। इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में 'होयसल वंश' के राजा द्वारा किया गया था। इसके दर्शन करने से लोगों की मान्यता...

जगन्नाथ मंदिर : मंदिर जहां है श्री कृष्ण का हृदय और जिसकी मूर्तियां है अधूरी

चित्र
 हमारे भारत देश में असंख्य मंदिर हैं जो अपने अद्भुत वस्तुकला और अपने रहस्यों के लिए प्रसिद्ध होने के साथ लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं। साथ ही लोगों को उनके रहस्यों को जानने का रुचि भी होता है। ऐसा ही एक मंदिर है जो भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर है श्री जगन्नाथ मंदिर। जगन्नाथ मंदिर पुरी  जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा के पुरी शहर में स्थित एक विशेष हिंदू मंदिर है। यह भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है। साथ ही यह मंदिर चार धामों में से एक है। मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु अपने चारों धामों के यात्रा के दौरान पुरी में भोजन करते हैं। यह मंदिर प्रत्येक वर्ष अपने विशाल रथ यात्रा के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है जिसमें भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने रथों पर सवार होकर पुरी नगरी का भ्रमण करते है। इसकी वास्तुकला कलिंग शैली की है। इसे विश्व के रहस्यमय मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर का उल्लेख प्राचीन ग्रंथो जैसे -ब्रह्म पुराण, नारद पुराण, स्कंद पुराण और पद्म पुराण में भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का अस्तित्व सतयुग के आ...